जतारा: जमीनी विवाद: मारपीट के बाद रिपोर्ट करने थाने पहुंचे लोग, फिर हुआ बवाल
धामना गांव के पातेहार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जब दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां भी कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तहसील कोर्ट में पेश किया।