ढीमरखेड़ा: जिरी के नदिया टोला में तेंदुए का आतंक
तीन दिन में तीन शिकार, ग्रामीणों में दहशत शाहडार जंगल रामपुर रेंज के जिरी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत जिरी के नदिया टोला में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले छह दिनों से तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीण भयभीत हैं। जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने तीन दिनों में तीन जानवरों को अपना शिकार बनाया।