गोरखपुर: BA-LLB छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव कमरे में पंखे से लटका मिला
गोरखपुर में BA-LLB की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल छात्र के आत्महत्या