बरियारपुर: किसानों को नई तकनीकी से खेती की जानकारी दी गई, 140 किसान रहे उपस्थित
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मुंगेर द्वारा बुधवार को जिले के दो प्रखंडों के दो गांवों में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी मौसम की खेती के प्रति जागरूक करना और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ मुकेश ने दिया