बहराइच: एकडला गांव में मामूली विवाद पर विपक्षी ने महिला को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडला गांव में मामूली विवाद पर विपक्षी ने महिला को जमकर मारा पीटा है। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वही महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण करने के बाद अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।