बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचीं उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर लगाए आरोप, दिया शिकायती पत्र
शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंची उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ की महिलाओं ने ग्राम प्रधानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांगो को लेकर एक शिकायती पत्र प्रशासन को सौंपा है। जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायती पत्र में ग्राम प्रधानों पर काम न करवाने और काम करा लेने के बाद भुगतान न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।