बहराइच: जरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के जरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन शुक्रवार रात को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शनिवार सुबह परिजनों ने बताया कि किशोरी ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खाया लिया था।