बहराइच: समसा तरहर इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के समसा तरहर इलाके में युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। जिसकी तबीयत अचानक खराब हुई। जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक की मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।