बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, हुए न्यायिक कार्य से विरत
ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह 11 बजे एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बता दें ग्राम न्यायालय नानपारा व ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के साथ ही दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं।