पटियाली: पटियाली एस.एम.एस. पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता
कासगंज जनपद के पटियाली कस्बा के मोहल्ला चौक स्थित एस.एम.एस पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने प्रकृति बचाने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष सक्सेना ने पर्यावरण के महत्व पर जानकारी दी।