सकलडीहा: मतदाता सूची के SIR में शिथिलता पर DM ने सख्ती दिखाई, विकास भवन में BLO को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में शुक्रवार शाम को आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ को डीएम ने फटकार लगाई।