हमीरपुर: चंदौखी की राधा धुरिया का बेतवा पुल के नीचे मिला शव
सदर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया है कि गत 14 अप्रैल को बेतवा पुल के नीचे 20 वर्षीय एक अज्ञात लड़की की तैरती हुई लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाकर विभिन्न माध्यमों से पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराई गई तो शव की पहचान धनीराम की पुत्री राधा के रूप में हुई है।