जमुई: खैरमा में फरार अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, दो SI और एक सिपाही घायल, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 विभिन्न अपराधिक कांडों के फरार अभियुक्त खैरमा निवासी ढीबू यादव को सोमवार की सुबह 10:00 बजे पकड़ने गई पुलिस टीम पर पूरे परिवार वालों के साथ मिलकर ढीबू यादव ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी- डंडे और ईंट पत्थर से मारकर दो एसआई और एक सिपाही को बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने भी आखिरकार अभियुक्त ढीबू यादव को गिरफ्तार कर ही लिया।