बखरी: बखरी प्रखंड कार्यालय में राधे कृष्ण वर्मा ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
बखरी प्रखंड के बागवान पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार नामांकन के अंतिम दिन राधे कृष्ण वर्मा ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को दोपहर एक बजे नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बखरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहाँ उन्होंने निवार्ची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नामांकन के अंतिम दिन अपने नामांकन पर्चा दाखिल किया।