मऊगंज: विद्युत पेंशनर्स संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कहा- पेंशन सुरक्षा नियम लागू न होने से पेंशन में संकट
Mauganj, Rewa | Dec 23, 2025 मऊगंज कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपते हुए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियो ने राज्य के विद्युत पेंशनरों की पेंशन सुरक्षा और भुगतान नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। आज 23 दिसंबर की सायंकाल 4 बजे ज्ञापन पत्र सौंपते हुए मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि अब पेंशन भुगतान में भी संकट दिखाई दे रहा है