मऊगंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ मऊगंज कॉलेज चौराहे पर विहिप-बजरंग दल ने किया पुतला दहन
Mauganj, Rewa | Dec 23, 2025 मऊगंज कॉलेज चौराहा पर आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जेहादी मानसिकता कट्टरता और आतंक का पुतला दहन कर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।जिला महासचिव रज्जन पटेल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ता शामिल हुए।