मऊगंज नगर में कलेक्टर द्वारा लागू की गई नो एंट्री आदेश का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।आज सोमवार 22 दिसंबर की शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच मऊगंज नगर में नो एंट्री के बावजूद प्रवेश करने वाले 6 भारी वाहनों को जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार मऊगंज नगर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लागू है।