मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, नागपुर से पटना जा रहे परिवार का एक सदस्य घायल
Mauganj, Rewa | Dec 22, 2025 मऊगंज बाईपास पर आज सोमवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे डंपर ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस डायल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MH40 BE7990 में सवार एक परिवार नागपुर से पटना (बिहार) जा रहा था।