गाजियाबाद सांसद एवं केंद्र में राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को विजयनगर में धोबीघाट पर बने रेलवे ओवरब्रिज का उदघाटन किया। इस रेलवे ओवरब्रिज की मांग करीब 40 साल पुरानी थी। इस रेलवे ओवरब्रिज के बनने से पांच लाख से ज्यादा लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।