धमदाहा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे धमदाहा में व्यवहार न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया
जिला एवम सत्र न्यायाधीश कन्हैया चौधरी धमदाहा व्यवहार न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने गुरुवार को धमदाहा पहुँचे इस दौरान वे अनुमण्डल कार्यालय एसडीओ राजीव कुमार के कक्ष पहुँचे जिसके बाद वे व्यवहार न्यायालय के लिए स्थल निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण के दौरान वे स्थल को देखकर काफी संतुष्ट होते हुए उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।