बरेली: दहेज पर RU का बड़ा वार! छात्रों ने ली कसम—'न लेंगे दहेज, न देंगे', अब समाज बदलेगा
बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दहेज विरोधी अभियान की शुरुआत हुई। कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति का अंत केवल कानून से नहीं, बल्कि युवाओं की जागरूकता से होगा। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में कार्यशालाएं, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और छात्र अभियान चलेंगे। सभी ने दहेज-मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।