डुमरांव: डुमरांव में सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 27 सदस्यीय कमिटी गठित कर कार्यालय से निकाला आक्रोश मार्च
Dumraon, Buxar | Jul 31, 2026 बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार की सुबह नगर परिषद के सभी सफाईकर्मी पुराने नगर परिषद कार्यालय पर एकत्रित हुए और आंदोलन को आगे बढ़ाया।