कोडरमा: जेजे कॉलेज कोडरमा को सर जेसी बोस विश्वविद्यालय में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का कॉलेज के कर्मियों ने जताया कड़ा विरोध
जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र संघ की सामूहिक बैठक हुई जिसमें प्रस्तावित सर जे सी विश्विद्यालय में शामिल किए जाने का विरोध हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि जगन्नाथ जैन महाविद्यालय को सर जे सी विश्विद्यालय में शामिल करने से शिक्षको, कर्मियों और छात्र छात्राओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा