बिंदकी: मनौटी व बेहटा के बीच युवक के खेत में मिलने का दावा पुलिस जांच में सही नहीं निकला, कराया गया मेडिकल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के मनौटी व बेहटा गांव के बीच बुधवार की रात को रोड किनारे खेत में युवक रमेश पासवान निवासी डीघ के मिलने का दावा परिजनों ने किया था। हाथ बंधे होने की भी बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में मामला सही नहीं निकला। बुधवार को 2:30 बजे रमेश का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को फसाने के लिए प्लान बनाया गया था।