बिंदकी: महरहा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर किशोरी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के महरहा गांव के समीप बिंदकी-मुरादीपुर मार्ग में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर शशि देवी उम्र 14 वर्ष पुत्री विनोद ग्राम दूधी कगार थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। किशोरी अपने परिजन के साथ बाइक में बैठकर बिंदकी कस्बे जा रही थी।