बिंदकी: रजीपुर मोड़ के समीप ईंट भट्ठा की गाड़ी के पहिए के नीचे आकर मजदूर गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के रजीपुर मोड़ के समीप स्थित एक ईंट भट्ठा में निसार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र असलम निवासी कस्बा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर अपने परिवार के साथ रहकर काम करता है। गुरुवार को दिन में 1 बजे वह बुग्गी गाड़ी में कच्ची ईंट लादकर भट्ठा के चेंबर की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया और घायल हो गया।