बिंदकी: इटरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-अमौली रोड में इटरा मोड़ के समीप बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ब्रजेश उर्फ सौरभ उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र कैलाश निवासी ग्राम सिरसा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बृजेश उर्फ सौरभ फतेहपुर से एक बारात से वापस लौट रहा था।