कौंच: दंपति को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, अंडा-बिरगुवां रोड पर 1 बदमाश घायल, 2 ने किया सरेंडर
Konch, Jalaun | Sep 7, 2026 कोंच क्षेत्र में अंडा-बिरगुवां गांव रोड पर मध्यरात्रि 3 बजे पुलिस और डकैती के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने दो राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में रवि अहिरवार के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य बदमाशों ने एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण कर दिया। तमंचा कारतूस, ई-रिक्शा व कैश, लूटे जेवरात बरामद हुए है।