लालगंज: तेंदुआ खुर्द गांव में सर्पदंश से 7 वर्षीया बालिका की हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव निवासी उमाशंकर की 7 वर्षीया पुत्री दिव्या की सर्पदंश से मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:30बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दिव्या सोमवार शाम अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान सर्फ ने डस लिया।