बिछिया: मवई-परसाटोला की रमोतिन तेकाम डिजिटल मंच पर वनांचल की संस्कृति और ग्रामीण जीवन की तस्वीरें दिखा रहीं
मवई के वनांचल क्षेत्र की बेटी रमोतिन तेकाम सोशल मीडिया के जरिए अपने क्षेत्र की अलग पहचान बना रही हैं। ग्राम पंचायत परसाटोला की रहने वाली रमोतिन अपने वीडियो में वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी की तस्वीर दिखा रही l आज 2 सितंबर, दिन बुधवार को सुबह 10:30 बजे रमोतिन तेकाम ने Public App की टीम को जानकारी दी है l