सोनीपत: राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में आग की घटना में झुलसे एक फैक्टरी मालिक व श्रमिक ने तोड़ा दम
राई स्थित रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्टरी में आग लगने के बाद केमिकल के ड्रम और सिलिंडर फटने से झुलसे पड़ोसी फैक्टरी मालिक व एक श्रमिक की मौत हो गई है। फैक्टरी मालिक को दिल्ली व श्रमिक को बहालगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हादसे में घायलों की संख्या 52 तक पहुंच गई है। उधर, रबड़ फैक्टरी मालिक के भतीजे अंशुल जैन व रीमा प्रधान राकेश देवगन की हालत गंभीर है।