सोनीपत: सेक्टर-15 में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप व ₹50 हजार की नकदी को लेकर हुए फरार
सेक्टर-15 में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता ड्यूटी से घर लौटी तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-15 निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहती हैं। वह ड्यूटी कर वापस मकान पर लौटी तो बाहर का ताला टूटा हुआ था।