सोनीपत: झिंझौली में किसानों को कृषि विभाग ने पढ़ाया प्राकृतिक खेती का पाठ,ट्रैनिंग कैंप में शामिल हुए 100 किसान
कृषि विभाग ने बुधवार को झिंझौली गांव में सूर्या फाउंडेशन के साथ मिलकर किसानों को प्राकृतिक खेती का पाठ पढ़ाया। इस दौरान किसानों ने जीवामृत, घनजीवामृत और कीट नियंत्रक बनाने की किसानों को ट्रैनिंग दी गई। यही नही किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ट्रैनिंग कैंप में 100 किसान शामिल हुए।