बिंदकी: शकूराबाद में स्कूटी की डिक्की से ₹2,25,000 की टप्पेबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा अपने गांव में दूध डेयरी खोले हुए है। वह शुक्रवार को जहानाबाद कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे और अपने खाते से 225000 निकाले। रुपया अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा और शकूराबाद के बैठका रोड में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे स्कूटी खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे तभी डिक्की से रुपया निकल गया।