सारठ: प्रखंड में पूर्व नाजिर के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित, प्रमुख, BDO, सीओ समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि
Sarath, Deoghar | Jul 28, 2026 सारठ प्रखंड में कार्यरत पूर्व नाजिर शंभू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर मंगलवार शाम 4 बजे प्रखंड में आयोजित शोकसभा में 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दिए। प्रमुख जीके रवानी, BDO सीके सिंह, CO केसीएस मुंडा समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड, अंचल व CDPO कार्यालय कर्मी मौजूद थे। बताया कि मंगलवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से पूर्व नाजिर का निधन हो गया।