विगत दिनों भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्ल्ड एआई समिट’ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा देश की अस्मिता एवं सम्मान के विरुद्ध दिए गए कथित गैरजिम्मेदाराना बयान के विरोध में शनिवार की शाम पांच बजे रक्तभारतीय जनता युवा मोर्चा, खगड़िया के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया।