काको: पचरुखिया गांव में रिश्तेदार बनकर कॉल से ठगी, स्कैनर डाउनलोड कराकर व्यक्ति से ₹74 हजार लूटे
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत पचरुखिया निवासी आलोक रंजन साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठग ने रिश्तेदार बनकर एक्सीडेंट का बहाना किया और व्हाट्सएप पर स्कैनर भेजा। उसे डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिए गए और मोबाइल भी हैक कर लिया गया। पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जुटी हुई।