गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, मौके पर ही किया निवारण
गयाजी। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएं सुनीं। कुछ मामलो का ऑन द स्पॉट किया निपटारा। इसकी जानकारी आज दिनांक 1 जून सोमवार की शाम 4 बजे के करीब जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।