प्रयागराज: अतरसुईया में वाद विवाद के दौरान युवक को चाकू से मार कर किया घायल,मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना अतरसुईया क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घायल अवस्था में पाया गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है बताया गया कि वाद - विवाद के दौरान अतरसुईया क्षेत्र के ही रहने वाले युवक ने चाकू से मार कर घायल कर दिया है परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई है पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।