प्रयागराज: माफिया मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से प्रयागराज के रास्ते गाजीपुर के लिए हुआ रवाना
माफिया मुख्तार अंसारी की बीते कल गुरुवार की देर शाम को तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई तथा आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का सब कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से कौशांबी के रास्ते प्रयागराज होते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हुआ है इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं जबकि यह काफिला बांदा से गाजीपुर के बीच करीब 400 किलोमीटर का सफर तय करेगा।