प्रयागराज: थाना एयरपोर्ट पुलिस द्वारा अभियुक्त को पीपलगांव के पास से चोरी की फर्जी नंबर प्लेट की बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना एयरपोर्ट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के पीपल गांव से अभियुक्त सूरज भारतीय को गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है तथा अभियुक्त के पास से पकड़ी गई चोरी की मोटरसाइकिल में कूट रचित तरीके से फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाई की गई।