प्रयागराज: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद चकिया अतीक अहमद के मकान के पास लगातार दूसरे दिन भी पुलिस गश्त पर
चकिया इलाके में आज शनिवार को भी पुलिस प्रशासन गश्त पर है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रयागराज जो़न और प्रयागराज कमिश्नरेट में अलर्ट जारी कर दिया गया है।वहीं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सतर्क दृष्टि रखे हुए है।साथ ही आसपास की सारी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।