सारठ: सबैजोर: राशन दुकानदार ने 2 किशोरों पर दुकान से नगदी व सामान चोरी करने का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Sarath, Deoghar | May 15, 2026 सबैजोर निवासी राशन दुकानदार मो. कलीम ने गांव के 2 किशोर पर दुकान से 15000 नगदी व सामान की चोरी की शुक्रवार शाम 7 बजे थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि दोपहर में वो दुकान से खाना खाने अंदर गया था, वापस आने पर 2 किशोर को दुकान से भागते देखा। वहीं गल्ला चेक करने पर 15000 नगदी व कई कीमती सामान गायब था। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।