शिंकजा अभियान के तहत रीठी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर कुल 72 पाव देशी शराब जब्त की। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है