बुलंदशहर: करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। बताया गया कि 56 वर्षीय भगवानदास ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची उनकी 54 वर्षीय पत्नी धर्मवती भी करंट की जद में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
#Bulandshahr #Sikandrabad #Accident #ElectricShock #BreakingNews #UPNews #BulandshahrNews #NCRExpressNews