चंदौली: जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई
डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान रविवार को डीएम ने सभी बिंदुओ पर समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई, उसमें बेहतर सुधार लाते हुए अपेक्षित प्रगति लाया जाय। डीएम लापरवाह चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।