चंदौली: सदर कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन, कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े, मौके पर नहीं हुआ निस्तारण
सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस जांइट मजिस्ट्रेट व सदर एसडीएम हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एक पुलिस तथा सात राजस्व विभाग से कुल आठ मामलों के प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु एसडीएम ने संबंधित विभाग को आदेशित कर दिया।