चंदौली: धनाइतपुर से पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद के थाना कंदवा पुलिस ने रविवार दोपहर से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। धनाइतपुर के रहने वाले बेफू बिंद 42 वर्ष के विरुद्ध थाना कंदवा पर मारपीट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज था। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। जेल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।