चंदौली: सदर ब्लॉक स्थित एक निजी लान में डाकघर अभिकर्ताओं ने किया सम्मेलन, 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में की एकजुटता की तैयारी
सदर ब्लाक स्थित एक निजी लान में रविवार को पोस्ट ऑफिस के अभिकर्ताओं ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में डाकघर अभिकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूरे देश के अभिकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है। जिससे कि 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सरकार को संसद से सड़क तक घेरा जा सके।