चंदौली: लीलापुर समीप हाईवे पर डिवाइडर से टकराई एक अनियंत्रित ऑटो, चालक की हालत गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर समीप पर एक आटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोड़रिया का रहने वाला काशीनाथ 27 वर्ष ऑटो से कही जा रहा था कि बीते शनिवार की देर रात अनियंत्रि होकर ऑटो डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।